Thalapathy Vijay की Jana Nayagan की Release Date फाइनल, जुलाई के आखिर में थिएटर्स में दे सकती है दस्तक

By एकता | Jul 03, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायकन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सेंसर बोर्ड से हरी झंडी न मिलने के कारण जो फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, वह अब इस महीने यानी जुलाई के आखिर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। मेकर्स जल्द से जल्द सर्टिफिकेशन की प्रोसेस को पूरा करने में जुटे हैं।

हालांकि, 31 जुलाई को विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म सिग्मा भी रिलीज हो सकती है, इसलिए इस तारीख पर सस्पेंस है। अगर बात नहीं बनी, तो खाली स्लॉट होने के कारण फिल्म 7 अगस्त को भी रिलीज की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Ravi Kishan के लिए बेटी रिवा का छलका दर्द, Alliance से विदा होने पर लिखा इमोशनल नोट- 'आप ही मेरी सबसे बड़ी ताकत'

आखिर क्यों अटकी थी जन नायकन?

यह फिल्म इसी साल 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के एक मेंबर ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जता दी, जिसके बाद मामला अटक गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजने को कहा। इसके विरोध में प्रोडक्शन हाउस मद्रास हाई कोर्ट चला गया, जिससे मेकर्स और सीबीएफसी के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई। बाद में मेकर्स ने कोर्ट से केस वापस ले लिया। इस लंबी खींचतान और देरी के बीच 9 अप्रैल को यह फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई थी।

प्रमुख खबरें

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे: Rahul Gandhi पर FIR को लेकर Venugopal ने BJP पर साधा निशाना

मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 2031 तक करेगी 77,500 करोड़ रुपये का भारी पूंजीगत व्यय

Delhi-NCR में निर्भया जैसी हैवानियत! लिफ़्ट देकर चलती स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ़्तार

UP Police का बड़ा एक्शन! Ankit Baliyan हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी Encounter में ढेर, DGP ने बताई पूरी कहानी