Chennai में Vijay का शपथ ग्रहण, Raj Bhawan ने 9 मंत्रियों के Cabinet को दी मंजूरी, एक महिला शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2026

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक सी जोसेफ विजय आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित भव्य समारोह में टीवीके प्रमुख विजय को पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह के साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनेगी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के परंपरागत वर्चस्व का अंत होगा।

आर्लेकर द्वारा विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में ‘बुस्सी’ एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन, एस कीर्तना के अलावा के जी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, सी टी आर निर्मल कुमार, ए राजमोहन और के टी प्रभु शामिल होंगे। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिये बहुमत साबित करने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत