IFFM 2026 में विजय वर्मा की डॉली सिंह से हुई नोकझोंक, ‘रेड फ्लैग’ वाले सवाल पर दिया ये जवाब

By एकता | Aug 18, 2026

हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में विजय वर्मा को ‘मटका किंग’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि, अवॉर्ड लेने के दौरान स्टेज पर विजय और कंटेंट क्रिएटर व होस्ट डॉली सिंह के बीच हुई मजेदार बातचीत ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विजय वर्मा को क्यों कहा गया ‘रेड फ्लैग’?

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान डॉली सिंह ने विजय वर्मा के उन किरदारों का जिक्र किया, जो अक्सर नैतिक रूप से जटिल या नेगेटिव होते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि विजय को स्क्रीन पर देखकर दर्शकों के मन में अक्सर सवाल उठने लगता है कि अब किसकी शामत आने वाली है और उनका किरदार आगे किसे नुकसान पहुंचाएगा।

डॉली ने विजय से पूछा कि वह इतने बेहतरीन तरीके से नेगेटिव किरदार कैसे निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विजय को लोग एक ‘चलता-फिरता रेड फ्लैग’ मानते हैं, लेकिन इसके साथ ही इंडस्ट्री में उनकी एक्टिंग और काम करने के तरीके की भी काफी तारीफ होती है।

इसे भी पढ़ें: 23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात

विजय वर्मा ने दिया मजेदार जवाब

डॉली सिंह के सवाल पर विजय वर्मा ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "बस लाल कपड़े का एक टुकड़ा खरीदकर घर पर रख लो, और जितने चाहो उतने झंडे बना लो।"

विजय के इस जवाब पर डॉली ने इसे तुरंत "बेकार मजाक" करार दिया। इसके बाद विजय ने भी मजाकिया अंदाज में पलटवार करते हुए कहा, "ठीक वैसे ही जैसे मैं आपकी बेकार की तारीफों को नजरअंदाज कर देता हूं।"

विजय का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। स्टेज पर दोनों के बीच हुई यह हल्की-फुल्की नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by BHARAT BROADCAST (@bharat.broadcast)

इसे भी पढ़ें: Charu Asopa ने बेटी जियाना को दादा-दादी से मिलने से रोकने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बिजनेस स्ट्रगल पर भी बोलीं

‘मटका किंग’ के लिए मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

विजय वर्मा को ‘मटका किंग’ में उनके अभिनय के लिए IFFM 2026 में बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला। अभिनेता ने बीते कुछ वर्षों में अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी एक्टिंग रेंज साबित की है। उनके ग्रे और नेगेटिव किरदारों को खास तौर पर दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली है।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा

शी चिनफिंग और पुतिन से मिलने चीन पहुंचे Donald Trump, घरेलू तकनीकी बाधाओं से बढ़ी चिंता

Videocon लोन केस में चंदा कोचर को राहत, Bombay High Court ने रद्द की केस चलाने की मंजूरी

प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारियों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट का CJP, कांग्रेस, AAP-AISA को नोटिस