बैंक आफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक, देना बैंक का विलय पहली अप्रैल से प्रभावी होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

नयी दिल्ली। बैंक आफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक का विलय पहली अप्रैल से प्रभावी होगा। बैंक आफ बड़ौदा ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा बैंक के निदेशक मंडल ने विजया बैंक और देना बैंक के शेयरधारकों को बैंक आफ बड़ौदा के इक्विटी शेयर जारी और आवंटित करने के लिए रिकॉर्ड तारीख 11 मार्च तय की है। बैंक आफ बड़ौदा ने सरकार की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि इस योजना को विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा में विलय योजना 2019 कहा जाएगा।

विलय योजना के तहत विजया बैंक के शेयरधारको को प्रत्येक 1,000 शेयर पर बैंक आफ बड़ौदा के 402 इक्विटी शेयर मिलेंगे। इसी तरह देना बैंक के शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयरों पर बैंक आफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे। विलय योजना एक अप्रैल 2019 से लागू हो जायेगी।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र