कौन है भारतवंशी विजया गड्डे जिसने ट्रंप का ट्विटर बंद कराने का लिया था फैसला?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

न्यूयार्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित करने के अभूतपूर्व फैसले के पीछे इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट की शीर्ष अधिवक्ता भारतवंशी विजया गड्डे की भूमिका प्रमुख थी। यह फैसला अमेरिकी संसद भवन में निवर्तमान राष्ट्रपति के समर्थकों के हमले की घटना के बाद लिया गया था। हैदराबाद में जन्मीं 45 वर्षीय गड्डे ट्विटर के कानून, लोक नीति एवं विश्वास तथा सुरक्षा की प्रमुख हैं। शुक्रवार को गड्डे ने ट्वीट किया कि ट्रंप के अकाउंट को ‘‘और हिंसा के जोखिम को देखते हुए ट्विटर से स्थायी रूप से निलंबित किया जाता है’’।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी