Vijayan ने जयशंकर को लिखा पत्र, कुवैत की घटना पर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर कुवैत में आग लगने की घटना के सिलसिले में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। इस घटना में केरल के लोगों सहित 49 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विजयन ने अपने पत्र में कहा कि खबर मिली है कि कुवैत के मंगफ में एनबीटीसी शिविर में आग लग गई और इसमें केरल के कुछ लोगों सहित कई भारतीयों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खबरों के मुताबिक, दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विजयन ने जयशंकर को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘मैं आपसे कुवैत सरकार के संपर्क में रहकर राहत और बचाव कार्यों के समन्वय के लिए भारतीय दूतावास को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध करता हूं।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रात में जारी बयान के अनुसार केरल सरकार ने कुवैत में आग लगने की घटना और उसमें लोगों की मौत के मद्देनजर बृहस्पतिवार को आयोजित ‘लोका केरल सभा’ के उद्घाटन सम्मेलन, संगोष्ठी, और संबंधित कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

बयान के अनुसार 14 और 15 जून को सभा के सम्मेलन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे लेकिन कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस के नेता रमेश चेन्निथला ने इस त्रासदी के मद्देनजर ‘लोका केरल सभा’ को रद्द करने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अन्य बयान के अनुसार मृतकों के शवों को यथाशीघ्र लाने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं तथा मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित लोगों/अधिकारियों को इसके लिए प्रयास करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में काटा गदर, ये 6 बड़े रिकॉर्ड किए ध्वस्त

फिसल गया...ईरान जंग की मध्यस्थता करा रहे पाक डिप्टी PM के साथ हुआ हादसा, रेड कॉर्पेट पर गिरने से टूटा कंधा

Astrology Tips: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बेहद Lucky, बुध ग्रह दिलाता है Career में सफलता

Biju Patnaik पर CIA टिप्पणी से भड़के Naveen Patnaik, बोले- BJP MP को मानसिक इलाज की जरूरत