दूसरे खिताब के लिये चीन के जुल्पिकार से भिड़ेंगे विजेंदर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2017

डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक खिताब का सफल बचाव करने के बाद भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह एक अप्रैल को मुंबई में जब चीन के डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्पिकार मियामैतियाली से भिड़ेंगे तो वह दूसरी बेल्ट हासिल करने की कोशिश करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अखिल कुमार और एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जितेंदर कुमार भी हिस्सा लेंगे। उनके प्रतिद्वंद्वी हालांकि अभी तय नहीं किये गये हैं। पिछले साल दिसंबर में 31 वर्षीय विजेंदर ने तंजानिया के फ्रांसिस चेका को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा था। वह अभी सर्किट में अजेय हैं और अभी ब्रिटिश ट्रेनर ली बीयर्ड की निगरानी में मैनचेस्टर में अभ्यास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?

खामनेई के जनाजे में मोदी? ईरान को लेकर आई ऐसी खबर, ट्रंप-नेतन्याहू दंग!

Kamakhya का Ambubachi Mela, जहां Periods Taboo नहीं, नारी शक्ति का उत्सव मनाया जाता है

Korean Skin Care Tips: K-Beauty का ये Skincare Trend हुआ Viral, घर बैठे पाएं कोरियन जैसी बेदाग त्वचा