गोवा में कैसीनो जहाज की छत पर होगा मुक्केबाज विजेंदर का अगला मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला अगले महीने गोवा में एक कैसीनो जहाज की छत पर होगा। इस मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है। पैंतीस साल के गत डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर ने नवंबर 2019 में घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन चार्ल्स अदामु को दुबई में हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस भारतीय मुक्केबाज ने किसी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है। विजेंदर के प्रमोटर आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशंस ने बयान में कहा, ‘‘अपनी तरह का यह पहला मुकाबला मेजिस्टिक प्राइड कैसीनो जहाज की छत पर होगा।’’ मैजीस्टिक प्राइड गोवा के पणजी में मांडवी नदी के किनारे खड़ा जहाज है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी