विकास दुबे का खजांची जयकांत बाजपेयी गिरफ्तार, गैंगस्टर की काली कमाई के खुलेंगे राज!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानुपर जिले के नजीराबाद पुलिस ने मारे गये कुख्यात अपराधी विकास दुबे के खास सहोगी जयकांत बाजपेयी और उसके दोस्त को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। विकास दुबे के खजांची के रूप में मशहूर जयकांत पिछले 16 दिन से कथित रूप से पुलिस की हिरासत में था। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जयकांत पर आपराधिक साजिश करने और विकास दुबे को बिकरू मुठभेड़ से पहले दो लाख रूपये तथा रिवाल्वर के 25 कारतूस देने का आरोप है। इसमें कहा गया है कि आज सुबह उसे गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया है कि विवेचना में पाया गया कि जयकांत बाजपेयी और उसके दोस्त प्रकाश शुक्ला ने बिकरू कांड से पहले कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घटना को अंजाम देने के षडयंत्र में संलिप्त रह कर मदद की। इसमें कहा गया है कि एक जुलाई को विकास दुबे ने जयकांत बाजपेयी को फोन किया, इसके बादउसने अपने साथी प्रशांत शुक्ला के साथ दो जुलाई को बिकरू गांव पहुंचकर विकास दुबे को दो लाख रूपये नकद एवं रिवाल्वर के 25 कारतूस दिये और घटना को अंजाम देने में उसकी सहायता की। 

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं