छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हाथी के हमले में ग्रामीण की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के एक गांव में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। महासमुंद जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के सिरपुर क्षेत्र के अंतर्गत बंदोरा गांव के करीब हाथी के हमले में नारायण साहू (60)की मौत हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मण समाज के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी है। महासमुंद वन परिक्षेत्र के अधिकारी सालिकराम डड़सेना ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को क्षेत्र में चार हाथी के होने की सूचना दी गई है।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण