ग्रामीणों ने मुस्लिम युवक की दुकान और मकान को तोड़ा, लव जिहाद का लगाया आरोप

By सुयश भट्ट | Feb 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सांप्रदायिक तनाव हो गया है। जिले के लोगों ने लव जिहाद के शक में मुस्लिम युवक की दुकान और मकान में जमकर तोड़फोड़ को है। ईद घटना के बाद वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

इसे भी पढ़ें:Coronavirus | एक दिन में कोविड-19 के 67,084 नए मामले, 1241 लोगों की मौत 

वहीं पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत किया। बुधवार को उपद्रव की आशंका पर रिजर्व पुलिस और आसपास थानों से बल बुलाया गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि युवती के घर के रास्ते पर मुस्लिम युवक का ऑटो गैरेज है। फिलहाल परिजनों की ओर से लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

आपको बता दें कि हरसूद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दसवीं क्लास की छात्रा 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका जबरन मतांतरण करने का प्रयास किया गया। किशोरी द्वारा इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपित विशाल उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है। अरबाज खान सांवली क्षेत्र का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें:फेसबुक लाइव पर पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत की वजह सुन उड़ जाएंगे होश 

ये भी पता चला है कि उसके साथ अरबाज और सादिक ने रेप किया। और उसे अरबाज ने मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए धमकाया। लेकिन जब की किशोरी नहीं मानी तो दोनों उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपितो पर गैंग रेप, लैंगिक अपराध और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?