अयोध्या से 25 किलोमीटर दूरी पर हुई ऐसी वारदात, बैगन की पूजा करने लगे ग्रामीण

By सत्य प्रकाश | Aug 23, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ आज विदेश में राम नाम के प्रति आस्था विकराल हो गया है। यही कारण है कि अब हर जगह राम ही राम नजर आ रहे हैं। और लोग इस आस्था में डूबे हुए हैं।ऐसी घटना अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में दिखा दो बैगन में राम के नाम लिखे होने की सूचना मिली तो दर्शन करने के लिए लंबी कतार लग गया। हर कोई भगवान राम के इस नाम को देखना चाहता था।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह के नाम समर्पित होगी अयोध्या का एक चौराहा: आचार्य सत्येंद्र दास

राम प्रताप सिंह से बात करने पर जानकारी दी कि वह घर के बगल खाली जमीन पर सब्जी उगाने का कार्य करते हैं। यहीं पर एक बैगन का पेड़ भी लगा हुआ है। जिसमें कई बैगन निकले हुए थे वही बताया कि 5 दिन पूर्व एक बैगन को तोड़कर घर लेकर आए हुए थे। लेकिन उसमें अचानक राम का नाम दिखाई दिया। तो उसे मंदिर में रख दिए 5 दिन के बाद जब फिर बैगन तोड़ने के लिए पहुंचा। तो दूसरे बैगन में भी राम के नाम दिखाई दिए। जिसके कारण वहां से नहीं तोड़ा गया अभी भी वह पेड़ में लगा हुआ है। यह जानकारी कई लोगों तक पहुंचे जाने के बाद पूरे गांव में फैल गया और अब उसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा