विनय कुमार सक्सेना ने ली उपराज्यपाल की शपथ, सीएम केजरीवाल भी रहे मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2022

नयी दिल्ली। विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां राज निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की और कहा कि वह उपराज्यपाल की तरह नहीं, बल्कि शहर के स्थानीय अभिभावक के रूप में काम करेंगे। सक्सेना (64) को दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली से सांसद एवं विधायक और शहर की सरकार के शीर्ष नौकरशाह इस समारोह में शामिल हुए। सक्सेना ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं उपराज्यपाल की तरह नहीं, बल्कि शहर के स्थानीय अभिभावक के रूप में काम करूंगा।’’ 

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल