अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शिकार हुईं विनेश फोगाट? कांग्रेस का PM Modi पर वार, कहा- सांत्वना वाला ट्वीट नहीं, न्याय चाहिए

By अंकित सिंह | Aug 07, 2024

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य ठहराए जाने पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विनेश फोगाट को अचानक अयोग्य घोषित किये जाने से आज 140 करोड़ भारतीय स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए काला दिन है।' मोदी सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों और खेल जगत को विफल कर दिया है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह वही विनेश फोगाट हैं जिन्होंने 2023 में 140 दिनों तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था क्योंकि मोदी सरकार बगलें झांक रही थी और उन्हें न्याय नहीं मिला था। 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से सांत्वना वाला ट्वीट नहीं चाहते, हम उनसे न्याय चाहते हैं। उन्होंने विनेश फोगाट को न्याय सुनिश्चित करने के लिए आईओए का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया... भारत को स्वर्ण पदक न दिलाने के पीछे एक भयावह साजिश है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की राजनीति है। विनेश फोगाट देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं। जिस मंशा से उन्हें हटाया गया है वह खेल राजनीति है। जिस तरह से उन्हें हटाया गया है वह देश के लिए दुखद है। एक ट्वीट से ज्यादा बड़े स्तर पर बात होनी चाहिए और विनेश फोगाट को खेलने का मौका मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Vinesh Phogat से मिलीं PT Usha, कहा- उनका अयोग्य होना हैरान करने वाला, IOA विनेश फोगाट के साथ

पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के बाद पहलवान विनेश फोगाट के लिए न्याय की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरा देश सदमे में है। हमारी बेटी ने फाइनल तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की थी। जब दुनिया भर के एथलीट कुश्ती मैट पर अभ्यास कर रहे थे, तब वह कुश्ती में भारतीय महिलाओं के लिए न्याय मांगने के लिए धरने पर बैठी थीं। वह फिर भी फाइनल में पहुंची। चीजें कहां और कैसे गलत हुईं? क्या इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं है?... कल तीनों मुकाबलों में उनका वजन ठीक था... क्या IOA ने इस मुद्दे को IOC के सामने उठाया है।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 OGW गिरफ्तार

Health Tips: Stroke से बचना है तो Diet में करें बदलाव, BP और Cholesterol रहेगा कंट्रोल

आप अंतिम उम्मीद...राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास

Nipah मरीजों को एक्सपायरी Remdesivir देने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई: Kerala स्वास्थ्य मंत्री