विनोद मेहरा की बेटी हैं बला की खूबसूरत, सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोविंग, देखें फोटोज़

By प्रिया मिश्रा | Feb 21, 2022

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन वे आज भी अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलों में ज़िंदा हैं। विनोद अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी ज़िंदगी और लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: फरहान अख्तर की दुल्हन बनने के लिए शिबानी दांडेकर ने खर्च किए इतने पैसे, वेडिंग हील्स की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

अक्टूबर 1990 में जब विनोद की मृत्यु हुई, तब सोनिया दो साल से कम उम्र की थीं। पिता के निधन के बाद सोनिया और उनके भाई रोहन का पालन-पोषण केन्या में उनके नाना-नानी ने किया। सोनिया ने केन्या के मोम्बासा में द मोम्बासा अकादमी और लंदन में अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट एक्टिंग एग्जामिनेशन में ऑनर्स में दाखिला लिया और गोल्ड मेडलिस्ट भी बनीं। 

18 साल की उम्र में सोनिया मुंबई चली गईं और 4 महीने के कोर्स के लिए अनुपम खेर के स्कूल में दाखिला लिया। सोनिया बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर सोनिया की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। सोनिया मेहरा ने 2007 में फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। सोनिया ने “एक मैं और एक तू”, “रागिनी एमएमएस 2” आदि फिल्मों में काम किया है। हालाँकि, वे बॉलीवुड में अपनी पैर नहीं जमा पाईं और अपने असफल कॅरियर के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।

प्रमुख खबरें

Kanhaiya Kumar का बड़ा आरोप: Ram Mandir चंदा चोरी महापाप, SC जांच हो

Bihar में बुजुर्गों को तोहफा! 75+ उम्र के लोग अब घर बैठे कराएंगे Property Registry, CM ने किया लॉन्च

Wimbledon पहुंचे Shubman Gill ने खोला राज, बोले- Carlos Alcaraz का ड्रॉप शॉट मेरे जैसा है

भारत बनेगा Global Logistics Hub! Delhi में Air Cargo Forum India की अगस्त में बड़ी तैयारी