West Bengal में पंचायत चुनाव से पहले नहीं थम रही हिंसा, भांगर में टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

By अभिनय आकाश | Jun 15, 2023

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखा गया। इलाके में बम फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने अनियंत्रित स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। 

इसे भी पढ़ें: Bengal panchayat polls: दादागिरी से गांधीगिरी, TMC ने विपक्षी उम्मीदवारों को गुलाब और पानी की बोतलें की भेंट

हिंसा के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। झड़पों के पीछे का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के नेताओं के बीच झड़प की खबरों के साथ ही मंगलवार को भांगर में भी हिंसक झड़पें हुईं थी। 

प्रमुख खबरें

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें