पश्चिम बंगाल में BJP के बंद के दौरान जगह-जगह हिंसा, 1600 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2018

कोलकाता। उत्तरी दिनाजपुर जिले में दो छात्रों की मौत के विरोध में बुधवार को भाजपा के 12 घंटे के पश्चिम बंगाल बंद के दौरान बसों में आगजनी और झड़प जैसी हिंसा की घटनाएं हुई और 1600 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बंद के दौरान कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गयी। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बंद को ‘‘पूरी तरह सफल’’ बताया और तय समय से दो घंटे पहले बंद खत्म कर दिया।

एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा कि 1600 लोगों को गिरफ्तार किया गया। भाजपा समर्थकों ने मध्य कोलकाता में कैनिंग स्ट्रीट पर एक बस में आग लगा दी। इलाके के श्यामबाजार और सियालदह इलाके में पथराव की घटनाएं हुई। बुधवार को बंद के दौरान इस्लामपुर में दो बसों में आग लगा दी गयी और वाहनों पर पथराव किया गया। पुलिस ने बताया कि पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बर्द्धमान, दक्षिण दिनाजपुर और उत्तरी दिनाजपुर जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़पें हुयी।

हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंद को पूरी तरह नाकाम बताते हुए कहा कि बंगाल के लोगों ने बंद और काम रोकने की संस्कृति को खारिज कर दिया है। शहर और पास के जिले में आम-जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। लेकिन उत्तरी दिनाजपुर में बंद का असर देखने को मिला। उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर क्षेत्र में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर 20 सितम्बर को हुए संघर्ष में दो छात्रों की हत्या के विरोध में भाजपा ने बंद का आह्वान किया था।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तानी अभिनेत्री Mahira Khan ने अरिजीत सिंह की तारीफ की

Smriti Irani ने किये रामलला के दर्शन, राष्ट्र की प्रगति की कामना की

HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं के नतीजे आज दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा, ऐसे चेक करें

Israel Hamas War Update: 10 लाख लोगों को मारेगा इजरायल? बाइडेन ने नेतन्याहू को लगाया फोन, राफा ऑपरेशन को लेकर जानें क्या कहा