Rama Navami पर गैर भाजपा शासित राज्यों में हिंसा ‘तुष्टीकरण की नीतियों का नतीजा : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में रामनवमी पर हुई हिंसा ‘तुष्टीकरण की नीतियों’ का नतीजा है। मुख्‍यमंत्री योगी ने रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर जाने से पहले यहां अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर कहा, ‘‘ गैर भाजपा शासित राज्यों में होने वाली हिंसा तुष्टीकरण की नीतियों का दुष्परिणाम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ गैर भाजपा शासित प्रदेशों में रामनवमी और होली पर जो दंगे हुए, यह बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ से BJP के उम्मीदवार टंडन को ‘मोदी लहर’ के सहारे जीत की उम्मीद

उन्होंने कहा, ‘‘ तुष्टिकरण के नाम पर वोट बैंक की राजनीति ने इस तरह के सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है। यह चिंता का विषय है और देश की जनता के लिए संदेश है।’’ योगी ने सवाल किया, ‘‘ जब ये लोग रामनवमी पर शांतिपूर्ण जुलूसों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते तो वे बहनों और बेटियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं।’’ उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए उन ‘‘तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों और पार्टियों’’ को संदेश दें जो हमारी भावनाओं से खेलते हैं। योगी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में जनता-जनार्दन से संवाद करने और उत्तर प्रदेश व अयोध्या का संदेश उन तक पहुंचाने का अवसर मुझे प्राप्त होगा।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार