हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं, JNU पर हुआ हमला बहुत दुखद: अजय देवगन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

नयी दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने मंगलवार को कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और जेएनयू पर हुआ हमला बहुत दुखद है। अभिनेता ने कहा कि रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में जो कुछ भी हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है इसके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं है क्योंकि खबरों के मुताबिक विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: JNU विवाद के बीच दीपिका पादुकोण ने कहा- मुझे गर्व है कि हम डरे हुए नहीं हैं

रविवार को नकाबपोशों की भीड़ ने डंडे और छड़ लेकर जेएनयू परिसर के भीतर छात्रों और अध्यापकों पर हमला किया था जिसमें जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष समेत 35 लोग घायल हो गए थे। यह पूछे जाने पर कि मुद्दों पर चुप रहने से अपराध में संलिप्तता का अंदेशा होता है, अजय ने कहा कि एक सार्वजनिक व्यक्ति होने के कारण उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास है और वह भ्रम नहीं फैलाना चाहते। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय