दिल्ली में सीएए के विरोध में हिंसा, पत्थरबाजी की घटनाएं हुई: नित्यानंद राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि संशोधित नागारिकता कानून :सीएए: के विरोध में दिल्ली में हिंसा, गैर कानूनी रूप से भीड़ जुटने, पत्थर फेंकने और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाये जाने की घटनाएं सामने आई।  लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राजस्थान जैसे कुछ राज्यों की विधानसभाओं में सीएए के खिलाफ पारित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और केरल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक वाद दायर किया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुसार, सीएए के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, गैर कानूनी रूप से भीड़ के जमा होने, पत्थर फेंकने और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाये जाने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सीएए का विरोध करने वाले 66 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और हिंसा के संबंध में 11 मामले दर्ज कर 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

प्रमुख खबरें

Singapore के Parkway Cancer Centre में 20 प्रतिशत बढ़े भारतीय मरीज

Janmashtami 2026 Shubh Yoga: जन्माष्टमी पर बन रहा खास संयोग, जानें Yashoda Mata और गोवर्धन पूजा विधि

US Visa Bulletin: भारतीय परिवारों के लिए Green Card कटऑफ डेट आगे बढ़ी

Krishna Janmashtami 2026: Krishna Janmashtami पर बना दुर्लभ संयोग, नोट करें Shubh Muhurat और Puja Vidhi