Kalyan Dombivli Municipal Corporation polls: चुनाव साथ लड़ रहे बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, 4 घायल

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026

भाजपा और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच धन वितरण को लेकर हिंसक झड़प हुईइस झड़प में भाजपा उम्मीदवार आर्या ओंकार नाथ नाटेकर के पति ओंकार नाथ नाटेकर घायल हो गएयह हिंसक झड़प कल्याण डोंबिवली नगर निगम चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुई। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह हमला एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार नितिन मत्या पाटिल के समर्थकों द्वारा किया गया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगम चुनावों के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में सुबह 11 बजे से रोड शो करेंगे और खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस रोड शो में हिस्सा लेंगे। पुणे में मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज ही अजित पवार का पुणे में रोड शो भी आखिरी दिन है, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: Delhi में BJP मुख्यालय पहुंचा चीनी Communist Party का दल, इस बात पर बनी सहमति

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर को पूरी हुई और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी थी। चिन्ह आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी को प्रकाशित की गई। वाघमारे ने बताया कि महाराष्ट्र भर में फैले 29 नगर निगमों में मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना अगले दिन होगी। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित इन 29 नगर निकायों में 2,869 सीटें चुनाव के लिए हैं और राज्य के इन प्रमुख शहरी केंद्रों में 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। जिन प्रमुख नगर निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं उनमें मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल