LAC पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, भारत का एक अफसर और 2 जवान शहीद

By अंकित सिंह | Jun 16, 2020

भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी विवाद और भी गहरा हो गया है। सोमवार रात दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में भारतीय सेना का एक अफसर और 2 जवान शहीद हो गए। यह हिंसक झड़प तब हुई जब गलवान घाटी के पास दोनों ही देशों के बीच बातचीत के बाद सब कुछ सामान्य होने की स्थिति में आगे बढ़ रही थी। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गलवान घाटी में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर और दो सिपाही शहीद गए। दोनों सेना के सीनियर अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए बैठक कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच कई दिनों से लद्दाख बॉर्डर को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई एलएसी को पार कर लिया था और गलवान घाटी के पास आ गए थे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR