By अभिनय आकाश | Apr 15, 2022
यरुशलम में एक प्रमुख पवित्र स्थल अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस और फिलिस्तीनियों के बीच शुक्रवार तड़के झड़पें हुईं और चिकित्सकों ने कहा कि कम से कम 59 फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं। अल अक्सा मस्जिद में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन देखने को मिली है। फिलीस्तीन समर्थक और इजरायली फोर्स के बीच टकराव हुआ है। इजरायली फोर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। चश्मदीदों के मुताबिक इजरायली फोर्स के हमले में 59 लोग घायल हुए हैं।
बता दें कि इजराइल अल अक्सा मस्जिद पर अपना कब्जा मानता है और उसने मस्जिद में फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। रमजान के मौके पर ये प्रतिबंध हटाए गए थे। सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजी जमा हुए थे जिस दौरान हिंसा हुई।