वीआईपी लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने से बचना चाहिए: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वीआईपी लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे राहत एवं बचाव अभियान प्रभावित होते हैं। बाढ़ राहत कार्यों में उनकी पार्टी के योगदान के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि वह निजी अनुभव से बता सकते हैं कि बचाव अभियान से सीधा संबंध ना रखने वाले लोगों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने से बचना चाहिए। पवार ने कहा कि वीआईपी दौरे से स्थानीय तंत्र और अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव उत्पन्न होता है और बचाव कार्य से भी उनका ध्यान भटक जाता है।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच