Social Media पर वायरल Maggi का मामला, Nestlé ने FSSAI को सौंपी रिपोर्ट, कहा- आरोप बेबुनियाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2026

रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद (एफएमसीजी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया ने मैगी नूडल्स में कीड़ों की मौजूदगी (इंफेस्टेशन) को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप खारिज करते हुए कहा है कि प्रयोगशाला परीक्षणों में सभी उत्पाद गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे पाए गए हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को दिए गए स्पष्टीकरण में कहा है कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक असत्यापित खाते द्वारा उठाई गई चिंता के बाद उसे यह शिकायत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के माध्यम से मिली।

कंपनी ने बताया कि उसने इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, बैच रिकॉर्ड, बाजार से लिए गए नमूने और परीक्षण रिपोर्ट पहले ही संबंधित प्राधिकरणों को सौंप दिए हैं। नेस्ले इंडिया ने कहा कि वह अपने सभी विनिर्माण कार्यों में सख्त गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करती है और नियामकीय संस्थाओं के साथ पूरी पारदर्शिता बनाए रखती है। नेस्ले इंडिया ने कहा, “हमें विश्वास है कि तथ्य और साक्ष्य इस मामले की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट रूप से स्थापित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Cyber Fraud गिरोह का भंडाफोड़, Delhi Police ने राजस्थान और मध्य प्रदेश से छह गिरफ्तार किए

PM Surya Ghar Yojana के तहत 50 लाख से अधिक घरों में रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

Sensex और Nifty में गिरावट, चार दिन की तेजी पर लगा विराम