टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भक्ति में लीन हुए विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग किए राम लला के दर्शन

By Kusum | May 25, 2025

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों आध्यात्मिकता की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। रविवार को ये स्टार जोड़ी अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने पवित्र हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए। सोशल मीडिया पर मंदिर दर्शन के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। 


वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा गुलाबी रंग के परिधान में सिर पर पल्लू लिए भगवान हनुमान जी के सामने प्रार्थना करती दिख रही हैं। वहीं, विराट कोहली सफेद रंग के कुर्ते में मंदिर के शां वातावरण में भक्ति में डूबे नजर आए। दोनों की सादगी और श्रद्धा ने फैंस का दिल जीत लिया। 


ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट को आध्यात्मिक स्थानों पर देखा गया है। हाल ही में दोनों वृंदावन में श्री प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। वहां महाराज के साथ उनकी बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इस दौरान  अनुष्का भावुक हो गई थीं और उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आए। 


प्रमुख खबरें

IndiGo Controversy पर मंत्री राम मोहन नायडू ने राहुल गांधी पर पलटवार किया

Kharmas 2025: कब से खरमास लगेगा? जानें सही तिथि और नियम

Delhi में स्मॉग का साया, हवा की क्वालिटी अभी भी बहुत खराब

बाबरी मस्जिद की तर्ज पर TMC विधायक हुमायूं कबीर ने रखी नई मस्जिद की नींव