बारिश के खलल डालने से नाराज हुए कोहली, मैच रद्द होने पर कहीं ये बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

प्रोविडेंस। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को बारिश के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच रद्द होने के बाद कहा कि मैच शुरू होना और रूकना क्रिकेट में सबसे ‘बुरी’ चीज है जिससे खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं। श्रृंखला के शुरूआती मैच को बारिश के कारण पहले 43-43 ओवर का कर दिया गया जिसके बाद यह 34 ओवर का मुकाबला बन गया लेकिन बारिश से लगातार व्यवधान पड़ने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। 

वेस्टइंडीज ने मैच रद्द होने से पहले 13 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बनाये थे। कोहली ने मैच के रद्द होने के बाद कहा कि यह मैच शुरू होना और रूकना, शायद क्रिकेट में सबसे बुरी चीज है। मैच जितनी ज्यादा बार रूकेगा, आपको मैदान पर चोटों के बारे में उतना ही ज्यादा सतर्क होना होता है। कुछ पिचें सचमुच आपकी परीक्षा लेती हैं। 

इसे भी पढ़ें: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच पद से माइक हेसन ने दिया इस्तीफा, अब इस पद के लिए करेंगे अप्लाई

कैरेबियाई सरजमीं पर खेलने की चुनौती के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, ‘‘कुछ पिचों पर काफी अच्छी उछाल और तेजी होती है जबकि कुछ काफी धीमी भी हो सकती हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आप परिस्थितियों का आकलन करके ही खेलते हो। ’’दूसरा वनडे रविवार को पोर्ट आफ स्पेन में खेला जायेगा। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले ट्वेंटी20 श्रृंखला में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल