Virat Kohli ने RCB को दे दिया अपना दिल, जीत के बाद Anand Mahindra ऐसे हुए भावुक

By रितिका कमठान | Jun 04, 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार 18 साल के इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी पर अपना हक जमा लिया है। आईपीएल में इतने लंबे अर्से के बाद आरसीबी की जीत के बाद टीम के फैंस में बेहद खुश है। पटाखे फोड़ने से लेकर आरसीबी की टीम की जीत पर रोने तक, फैंस के अलग अलग पहलू इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

इसके बाद उन्होंने विराट कोहली और उनकी दृढ़ता के बारे में भी कुछ लिखा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "18 साल तक विराट कोहली ने अपना दिल एक ऐसी टीम को दिया जिसने कभी ट्रॉफी नहीं छुई। उस सुबह की रोशनी का इंतज़ार कर रहे थे। और अब, आखिरकार, सितारों ने उनके भरोसे का जवाब दिया है। इस तरह की वफ़ादारी सिर्फ़ खिताब नहीं जीतती - यह विरासत भी बनाती है।"

ऐसा था मैच का हाल

आरसीबी ने पंजाब किंग्स पर छह रन से जीत दर्ज की है। टीम की जीत के बाद, प्रशंसकों, खासकर बेंगलुरु में, ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में शहर का रात का आसमान आतिशबाजी से जगमगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ