वर्ल्ड कप में MS धोनी के बिना अधूरे हैं विराट कोहली !

By दीपक मिश्रा | May 11, 2019

इंग्लैंड में होने वाला वर्ल्ड कप अब नजदीक आता जा रहा है। हर दिन पास आने के साथ ही वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेटप्रेमियों के अंदर की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी इस बार विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के लिए घोषणा भी हो चुकी है। यह टीम काफी मजबूत भी दिखाई दे रही और क्रिकेट के तमाम दिग्गज इस टीम को वर्ल्ड कप जीतने का उम्मीदवार भी मान रहे है। वैसे तो इस बार वर्ल्ड कप में विराट कोहली टीम की अगुवाई कर रहे है। लेकिन लोगों का मानना है कि अभी भी पर्दे के पीछे कप्तानी की असली जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी ही निभाते है। तो क्या सच में धोनी के बिना विराट कोहली अधूरे हैं। क्या धोनी के बिना वर्ल्ड कप में विराट कोहली टीम को जिताने में नाकामयाब हो सकते हैं। 

दरअसल धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का मानना है कि विराट कोहली भले ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हों लेकिन जब मैच में परिस्थितियां पढ़ने की बात आती है तो वह ‘माही’ से अब भी कुछ कदम पीछे हैं। धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कहा कि जहां तक मैच की स्थितियों को पढ़ने और रणनीति बनाने की बात है तो धोनी की तुलना नहीं की जा सकती। यहां तक कि कोहली में भी यह कला नहीं है। इसलिये कोहली को कुछ सलाह लेने की जरूरत है। अगर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हों तो उनकी मदद के लिए कोई नहीं होगा।

जाहिर है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए महेंद्र सिंह धोनी कितने जरूरी है इसे वह खुद भी मान चुके है। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई बार देखा गया है कि फंसे हुए मैच में धोनी विराट का साथ देते है और टीम को जीत मिलती है। वर्ल्ड कप में भी विराट के लिए धोनी काफी जरूरी है। धोनी ने अपनी कप्तान छोड़ने के बाद माना था कि वो वर्ल्ड कप से पहले विराट को समय देना चाहते है ताकि वो कप्तानी में मजबूत हो सकें। हालांकि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और टीम ने कई ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की है। लेकिन पर्दे के पीछे धोनी की मदद विराट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: आईसीसी वर्ल्ड कप पर सबसे बड़े कप्तान की ‘विराट’ दावेदारी !

धोनी विराट के लिए काफी जरूरी है ये काफी हद तक सही भी है। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। धोनी का अनुभव विराट के लिए इंग्लैंड में वरदान होगा। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है और उन्हें अंग्रेजी सरजमीं पर खेलने का काफी अनुभव है। जो विराट के साथ टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके साथ धोनी जैसा फिनिशर होना भी टीम के लिए वरदान है। धोनी 2019 में शानदार फार्म में चल रहे हैं। उनका बल्ला हर दिन आग उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया हो या न्यूजीलैंड या फिर आईपीएल धोनी ने अपने बल्ले से गेंदबाजों को इस साल जमकर धुनाई की है। ऐसे में धोनी का टीम में होना बतौर बल्लेबाज भी विराट कोहली को काफी राहत पहुंचाएगा। धोनी इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन फिनिशर है और उनकी मैच फिनिश करने की काबिलियत टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में एक कदम आगे रखती है। ऐसे में चाहे पर्दे के पीछे कप्तानी हो या बल्ले से टीम को जीत दिलाना धोनी हर जगह टीम इंडिया के लिए महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसलिए इंग्लैंड में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का जिम्मा तो विराट के कंधों पर होगा लेकिन असल मायनों में धोनी ही टीम के असली सूरमा होंगे। उम्मीद है कि इस बार भी विराट और माही की जोड़ी काम कर जाएं तो टीम इंडिया इंग्लैंड में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन हिंदुस्तान को तोहफा दे सकें। 

- दीपक मिश्रा

प्रमुख खबरें

West Bengal CM Announcement Live: अमित शाह की मौजूदगी में आज चुना जाएगा नया सीएम, कल शपथ ग्रहण

क्या Dhurandhar 3 बन रही है? Jyoti Deshpande का बड़ा खुलासा: Aditya Dhar का काम अभी खत्म नहीं हुआ है!

Tamil Nadu Political Crisis | तमिलनाडु का सत्ता संघर्ष! राजभवन ने साफ़ किया रुख- संख्या बल दिखाएँ और सरकार बनाएँ

Mothers Day Gift Ideas: इन खूबसूरत Clutch Bags से मां को कराएं स्पेशल फील, देखें Unique Designs