Virat Kohli ने लाइक कर दी इस ब्लॉगर की तस्वीर, फैंस ने 'एल्गोरिदम' को लेकर लिए मजे

By Kusum | Apr 17, 2026

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। पिछली बार जब उनके अकाउंट से टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक हो गई थी तो उस समय कोहली ने पूरा ठीकरा इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम पर फोड़ दिया था। 

बता दें कि, अवनीत कौर के बाद अब विराट कोहली इस बार एक जर्मन ब्लॉगर लेजला की फोटो लाइक करने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हैरानी की बात ये है कि लाइक इसी साल 30 जनवरी की एक पोस्ट पर किया गया है। जिस तस्वीर को लाइक किया गया है उसमें ब्लॉगर स्काई ब्लू रंग की वन पीस ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही है। 

वहीं कोहली के इस तस्वीर को लाइक करते ही फैंस ने एल्गोरिदम को लेकर मजे लेना शुरू कर दिया है। फैंस तस्वीर पर लाइक किए हुए का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और हंस रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस अनुष्का शर्मा का भी जिक्र कर रहे हैं। 

हालांकि, जर्मन ब्लॉगर की तस्वीर को विराट कोहली ने खुद लाइक किया है या वाकई एल्गोरिदम के कारण हुआ है ये तो कहा नहीं जा सकता है। लेकिन इससे पहले अवनीत कौर के मामले में कोहली ने सफाई दी थी। उस दौरान उन्होंने लिखा था कि, मैं ये क्लियर करना चाहूंगा कि जब मैं अपनी फीड स्क्रॉल कर रहा था तो ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से किसी इंटरैक्शन को रिकॉर्ड कर लिया होगा। इसके पीछे मेरा कोई इंटेंसन नहीं था। मैं गुजारिश करता हूं कि बेवजह की अटकलें ना लगाई जाएं। 

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी