By Kusum | Aug 28, 2023
एशिया कप शुरू होने में अब बस दो दिन का समय शेष है। वहीं टीम इंडिया 29 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। लेकिन श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लुक चेंज किया है। दरअसल, उन्होंने नया हेयर स्टाइल किया है जिसमें वो बेहद कूल नजर आ रहे हैं। इसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की।
एशिया कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर से करेगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नए लुक में नजर आ रहे हैं। कोहली अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चाओं में रहते हैं। फिर चाहे वो क्रिकेट मैदान पर अपने लंबे-लंबे शॉट के कारण हो या फिर अपने स्टाइलिश लुक के कारण, लोग अक्सर उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं।
बता दें कि, कोहली ने इस साल ये दूसरी बार अपना हेयरस्टाइल चेंज करवाया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले करवाया था। वहीं इस बार उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में साइड जीरो और बीच और पीछे के बाल बड़े रखे हैं। उनकी दाढ़ी उनके हेयरस्टाइल से मैच कर रही है। फैंस को उनका ये नया लुक बेहद भा रहा है। जिस कारण लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।