लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में कोहली एकमात्र क्रिकेटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिये कमाई करने वाले दुनिया भर के खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली इस सूची में कोहली छठे स्थान पर काबिज हैं। ‘अटेन’ ने 12 मार्च और 14 मई के दौरान ये आंकड़े जुटाये हैं जब कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के खेल पूरी तरह से ठप्प थे। सूची के अनुसार कोहली ने अपनी प्रायोजित पोस्ट के जरिये कुल 379,294 पौंड की कमाई की जो प्रत्येक पोस्ट 126,431 पौंड रही।

इसे भी पढ़ें: संगकारा ने बताया कौन है वर्तमान क्रिकेटिया युग में भारत के लिये Best जोड़ी 

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी कमाई लगभग 18 लाख पौंड रही जबकि अर्जेंटीना और एफसी बार्सिलोना स्टार लियोनल मेस्सी (12 लाख पौंड) तथा पीएसजी के नेमार (11 लाख पौंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। बास्केटबाल के महान खिलाड़ी शाक्विले ओनील (583,628 पौंड) और इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम (405,359 पौंड) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। स्वीडन के फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच (184,413 पौंड), एनबीए के पूर्व स्टार ड्वेन वेड (143,146 पौंड), ब्राजीली फुटबॉलर दानी एल्व्स (133,694 पौंड) और मुक्केबाज एंथोनी जोशुआ (121,500 पौंड) शीर्ष 10 में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा