Asia Cup से पहले विराट कोहली ने पास किया यो-यो टेस्ट, जानें कितना रहा Kohli का स्कोर

By Kusum | Aug 24, 2023

 एशिया कप से पहले यो-यो टेस्ट को विराट कोहली ने पास कर लिया है। दरअसल, कोहली ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि यो-यो टेस्ट में उनका स्कोर कितना रहा है। इससे पहले वो बुधवार को मुंबई से बैंगलोर पहुंचे थे, जहां एशिया कप के लिए टीम इंडिया का कैंप शुरू हो गया है।

कोहली ने ग्राउंड से फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्हें यो-यो टेस्ट फिनिश करने पर काफी खुशी हो रही है। उन्होंने साथ में बताया कि टेस्ट में उनका कितना स्कोर रहा। विराट का स्कोर 17.2 स्कोर रहा है। 

एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 2 सितंबर को है। एशिया कप के लिए रावण होने से पहले भारतीय टीम का बैंगलोर स्थित एनसीए में 5 दिवसीय अभ्यास कैंप लगा है। आयरलैंड दौरे पर गए खिलाड़ी शुक्रवार तक एनसीए पहुंच सकते हैं। 

वहीं विराट कोहली ने 111 टेस्ट, 275 वनडे और 115 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 8676, 12898 और 4008 रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में कोहली ने 46 शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेले 13 मैचों में 536 रन बनाए हैं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission पर अब तक का सबसे बड़ा हमला! 200 सांसदों ने CEC को हटाने वाले Notice पर किए दस्तखत

Global Crisis के बीच मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आश्वासन, India में Fuel की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें

Missing Children Report: West Bengal बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित? NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

13 साल से कम उम्र वाले बच्चों का भी होगा वॉट्सऐप अकाउंट, Meta ने शुरू कर दी नई सुविधा, देखें पूरी जानकारी