कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड, सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले कप्तान बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

पुणे। विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने का नया रिकार्ड बनाया। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिये केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। 

इसे भी पढ़ें: कोहली और स्मिथ की राह पर चलना चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया के यह बल्लेबाज

कोहली इस तरह से इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान बने। उनसे पहले भारत से महेंद्र सिंह धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मुकाम पर सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में कोहली के बाद रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, धोनी, एलन बोर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग का नंबर आता है। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल