विंडीज के खिलाफ आखिरी ODI में चोटिल हुए कोहली, बोले- टेस्ट मैच तक वह ठीक हो जाऊंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2019

पोर्ट आफ स्पेन। कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की जीत के दौरान उनके दायें हाथ के अंगूठे पर गेंद लगने से फ्रेक्चर नहीं हुआ है और 22 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट तक वह ठीक हो जाएंगे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी के 27वें ओवर में केमार रोच की बाउंसर कोहली के दायें हाथ के अंगूठे में लगी। भारतीय कप्तान को इसके बाद दर्द से परेशान देखा गया लेकिन फिजियो के उपचार के बाद उन्होंने भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया और श्रृंखला में 2-0 से जीत दिलाई।

कोहली ने बुधवार को मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा कि मुझे नहीं लगता है कि फ्रेक्चर है क्योंकि अगर ऐसा होता तो मैं बल्लेबाजी जारी नहीं रख पाता। सिर्फ नाखून टूटा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अंगूठे की चोट के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा कि भाग्य से फ्रेक्चर नहीं है। जब गेंद लगी तो मुझे लगा कि मौजूदा स्थिति की तुलना में स्थिति काफी बदतर होगी। लेकिन फ्रेक्चर नहीं है और मुझे पहले टेस्ट के लिए अच्छी स्थिति में होना चाहिए। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट नार्थ साउंड में 22 अगस्त से खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda