कैसी थी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कप्तान विराट कोहली से पहली मुलाक़त?

By आकांक्षा तिवारी | Sep 09, 2019

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी युवाओं के लिये प्रेरणा है। शादी के बाद जिस तरह अनुष्का-विराट ने पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में बैलेंस बनाया, वो बेहद काबिले-ए-तारीफ़ है। इनकी यही जुगलबंदी देख फ़ैंस को इनके बारे में सब जानने की चाह होती है। इसके अलावा ये भी जानने की इच्छा होती है कि आखिर विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात कैसी थी?

 

अगर आपके मन में भी बार-बार यही सवाल आता है, तो इसका जवाब ख़ुद विराट से मिला है। एक अमेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट्स, ग्रैहम बेनसिंगर को दिये इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का से अपनी पहली मुलाक़ात का ज़िक्र किया। विराट ने बताया कि जब वो पहली दफ़ा अनुष्का से मिले थे, तो काफ़ी नर्वस थे। इन दोनों की पहली मीटिंग शैम्पू की एड शूट पर हुई थी। हांलाकि, शूट शुरू होने से पहले तक विराट को नहीं पता था कि वो इस एड में अनुष्का उनके साथ काम कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: ''केदारनाथ'' के गाने के लिए सारा ने की थी कड़ी मेहनत, डांस प्रेक्टिस का वीडियो शेयर किया

वहीं जब विराट को पता चला शैंपू एड में उनके साथ अनुष्का शर्मा हैं, तो नर्वस हो गये। इसके बाद जब अनुष्का उनके सामने आईं, तो विराट ने एक जोक मारा। पर ये जोक अनुष्का ख़ास पसंद नहीं आया। जोक पर अनुष्का का अजीब रिएक्शन देख विराट कोहली थोड़ा परेशान हो गए। इसके बाद 3 दिन तक शैंपू एड की शूटिंग चली। इस दौरान दोनों ने ढंग से एक-दूसरे से बातचीक की। दोनों के बीच हुई अजीब शुरुआत के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त बने और इनका रिश्ता आगे बढ़ता चला गया। 

 

विराट कहते हैं कि समय के साथ हमें ये समझ आया गया था कि दोनों की ज़िंदगी लगभग एक जैसी रही। इस दौरान विराट और अनुष्का रिश्ते के साथ-साथ करियर में काफ़ी आगे निकल रहे थे। सारी चीज़ें देखने और सुनने के बाद दोनों ने साथ ज़िंदगी बिताने का फ़ैसला लिया। विराट का कहना है कि शादी की पूरी तैयारियां अनुष्का ने की थी, क्योंकि उस दौरान वो एक सीरीज में बिज़ी थे। अनुष्का ने ही शादी की लोकेशन फ़ाइनल की। इसके साथ ही विराट से ये भी कहा कि शादी की सिर्फ़ अपनों के बीच ही रहनी चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों बॉलीवुड छोड़ चुकी ज़ायरा वसीम के पीछे पड़ा सोशल मीडिया? जानें वजह

विराट ने बताया कि उनकी शादी काफ़ी गोपनीय थी, जिसमें कुल 42 लोग शामिल हुए थे। यही नहीं, बिना कार्ड दिखाये कोई अंदर भी नहीं आ सकता था। गोपनीय शादी के बाद उन्होंने मुंबई आ कर दो फंक्शन रखे। एक फंक्शन बॉलीवुड स्टार्स के लिये था, तो दूसरा क्रिकेटर्स के लिये।

 

- आकांक्षा तिवारी

 

प्रमुख खबरें

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut

Amitabh Bachchan ने तमिल फिल्म ‘Vettaiyan की शूटिंग पूरी की