कोहली और पेन शाब्दिक जंग में उलझे, अंपायर ने दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

पर्थ। भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सोमवार को दोनों टीमों के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर शाब्दिक जंग में उलझते दिखे जिसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी। जसप्रीत बुमराह के पारी के 71वें ओवर के दौरान दोनों कप्तान को एक दूसरे को कुछ कहते देखा गया। कोहली इस समय गेंदबाजी छोर के समीप क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। गफाने ने इसके बाद हस्तक्षेप किया। 

पेन ने कोहली ने कहा कि तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था। तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो। गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘बहुत हो गया, बहुत हो गया।’ उन्होंने कहा कि चलो खेल खेलो। तुम लोग कप्तान हो। टिम तुम कप्तान हो। पेन ने जवाब दिया, ‘हम सिर्फ बात कर रहे हैं। हम कोई अपशब्द नहीं कह रहे– विराट खुद को शांत रखो।’ कोहली ने इसके बाद कुछ कहा जिसे माइक्रोफोन पर सुना नहीं जा सका।

कुछ गेंद बाद दोनों एक बार फिर एक दूसरे से सीना टकराने के करीब पहुंच गए थे जब पेन रन पूरा कर रहे थे और कोहली उनके सामने आ गए। कोहली को इसके बाद स्क्वायर लेग अंपायर कुमार धर्मसेना के सामने अपना पक्ष रखते हुए देखा गया। पूर्व टेस्ट गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने ‘एसईएन’ रेडियो पर कहा कि मुझे लगता है कि यह संकेत हैं कि कोहली ने अपना धैर्य खोना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: कोहली के आउट होने पर अंपायर का फैसला हैरानी भरा

भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी कोहली के बर्ताव से खुश नहीं दिखे। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने हालांकि कहा कि दोनों कप्तानों के बीच शब्दों के आदान प्रदान पर उन्हें कोई परेशानी नहीं है और अब तक सीमा नहीं लांघी गई है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal