कोहली शीर्ष पर बरकरार, पंत और बुमराह कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

 दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ताजा आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं। कोहली को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 123 रन बनाने से 14 अंक मिले। उनके कुल 934 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से 19 अंक पीछे हैं। 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट को कोहली जैसे जज्बाती खिलाड़ियों की है जरूरत: एलेन बॉर्डर

जोश हेजलवुड दो पायदान चढकर नौवे और मिशेल स्टार्क एक पायदान चढकर 15वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों में उस्मान ख्वाजा एक पायदान चढकर 12वें और कप्तान टिम पेन नौ पायदान चढकर 46वें स्थान पर पहुंच गए। ट्रेविस हेड 16 पायदान चढकर 63वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कुशाल मेंडिस क्रमश: 16वें और 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।'

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal