Raipur ODI में विराट कोहली का 53वां शतक, रुतुराज के साथ 195 रन की साझेदारी ने संभाली भारतीय पारी

By Ankit Jaiswal | Dec 04, 2025

रायपुर में बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे की शाम एक बार फिर विराट कोहली के नाम रही हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार कोहली ने अपने करियर का 53वां वनडे शतक पूरा करते हुए लगातार दूसरी पारी में तीन अंकों तक पहुँचने का कारनामा किया है। बता दें कि रांची में खेले गए पहले वनडे में भी उन्होंने 135 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और इस मैच में भी उनका बल्ला उतनी ही मजबूती से बोला है।

इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ भी कमाल की फॉर्म में नजर आए और उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया है। उनकी 105 रन की पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे और कोहली के साथ 195 रन की साझेदारी ने शुरुआती झटकों के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया हैं। शुरुआत में यशस्वी जायसवाल 22 और कप्तान रोहित शर्मा 14 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए थे, जिसके बाद यह साझेदारी निर्णायक साबित हुई।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा इस मुकाबले में टीम के साथ वापस लौटे हैं और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले मैच में आराम दिए गए बावुमा और महाराज दोनों ने इस मैच में वापसी की हैं। भारत की ओर से कोहली एक बार फिर रन मशीन के रूप में सामने आए, जबकि दर्शकों ने भी रायपुर में उनकी इस पारी को खड़े होकर सलाम किया हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर