वीरभद्र सिंह का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति: अविनाश राय खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 26, 2021

शिमला। दलगत राजनिति से हटकर भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना आज शिमला में दिवगंत कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास हाली लाज पहुंचे व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व बेटे विक्रमादित्य सिंह से मिले। वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे व देवभूमि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके देवलोकगमन से देवभूमि में एक ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई असम्भव है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार व प्रियजनों को धीरज रखने के साथ साथ श्री वीरभद्र जी की यादों को संजोए रखने की व प्रदेश के हित में उनके योगदानों को याद रखने आवश्यकता है।

 

इसे भी पढ़ें: युवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल, ICAI ARF की लेखा सहायक योजना तत्काल प्रभाव से लागू !


उन्होंने कहा कि हम सबने एक बड़ा नेता खोया है लेकिन मैंने एक अपना एक दोस्त भी खोया है जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है। वीरभद्र सिंह राजनीति और पार्टी से ऊपर उठकर सभी के लिए अपने दरवाजे खुले रहते थे हिमाचल की राजनीति में उनकी कमी कमी पूरी नहीं होगी और उनके कामों के लिए वह हमेशा याद किया जाएंगे। उन्‍‍होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर काम किया है। सब लोगाें को एक साथ लेकर चलना भी उनको बखूबी आता था। जो नुकसान प्रदेश की राजनीति को उन्‍हें खोकर हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। वीरभद्र राजनीतिक वीरता आैर विनम्रता के लिए युगों तक याद रखें जाएंगे। वीरभद्र सिंह का हाल ही में निधन हो गया था। 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान