2008 में सचिन तेंदुलकर ने मुझे संन्यास लेने से रोका... Virender Sehwag ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By Kusum | Aug 15, 2025

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा करते हुए बताया कि, 2007-2008 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना चुके थे। लेकिन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन्हें रोक दिया था। 

इस दौरान वीरू ने कहा कि, 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मैंने पहले तीन मैच खेले और फिर एमएस धोनी ने मुझे टी से बाहर कर दिया। मुझ कुछ समय तक टीम में नहीं चुना गया। फिर मुझे लगा कि अगर मैं प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हूं तो वनडे क्रिकेट खेलने का कोई मतलब नहीं है। 


सचिन तेंदुलकर के कारण बदला फैसला

निराश होकर वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना चुके सहवाग ने तेंदुलकर से सलाह ली। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को अपने मन की बात बता। इसके बाद दोनों के बीज जो बातचीत हुई उसने उनके करियर को बदल लिया। 

वीरू ने बताया कि, मैं तेंदुलकर के पास गया और कहा कि मैं वनडे से संन्यास लेने का सोच रहा हूं। उन्होंने कहा कि, नहीं, मैं 1999-2000 में इसी तरह के समय से गुजरा हूं। जहां मझे लगा कि मुझे क्रिकेट छोड़ना चाहिए। मगर वो समय आया और गया। आप खराब दौर से भी गुजरते हैं लेकिन ये समय बीत जाता है। जब तुम भावुक हो तो कोई फैसला मत लो। खुद को एक या दो सीरीज का समय दो और फिर फैसला लो। 

जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने सचिन की सलाह मानी और टीम में धांसू कमबैक किया। उन्होंने खूब रन बनाए और 2011 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वैसे वीरू ने 251 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 35.05 की औसत व 104.33 के स्ट्राइक रेट से 8273 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक जड़े। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।