वीरेन्द्र सचदेवा का आरोप, आम आदमी पार्टी ने 22 माह में दिल्ली नगर निगम को तबाह कर दिया

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 28, 2024

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना का दिल्ली नगर निगम एक्ट एवं व्यवस्थाओं पर ब्यान पूरी तरह अपने राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित हैं और मकसद केवल भ्रम फैलाना है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आतिशी मार्लेना द्वारा दिल्ली नगर निगम एक्ट एवं महापौर के अधिकारों  पर बात करना हास्यास्पद लग रहा है, साफ दिख रहा है की आतिशी के ब्यान नगर निगम स्थाई समिति चुनाव में आम-आदमी पार्टी की हार और पार्टी के पार्षदों के बिखराव से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आतिशी को मालूम होना चाहिए की उनकी पार्टी तो आज भी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति चुनाव नही चाहती थी, यह तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 5 अगस्त 2024 के आदेश के साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के दबाव पर हो रहे हैं। आतिशी बतायें की दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली उच्च न्यायालय को हलफनामा दिया की सितम्बर के अंतिम सप्ताह तक स्थाई समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेंगी। इसके बाद निगमायुक्त एवं महापौर ने स्थाई समिति के सदस्य का चुनाव 26 सितम्बर की बैठक बुलाई पर फिर महापौर ने "आप" नेताओं के कहने पर बैठक को 5 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी जो दिल्ली उच्च न्यायालय को दिए हलाफनामे की खुली अवेहलना थी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आतिशी मार्लेना को मालूम होना चाहिए की जिस दिल्ली नगर निगम एक्ट की वह आज दुहाई दे रही हैं उसी की धारा 45 में नगर निगम की स्थाई समिति का गठन अनिवार्य है और धारा 487 के अंतर्गत माननीय उपराज्यपाल महोदय एवं निगमायुक्त को यह शक्ति प्राप्त है की वह विशेष परिस्थिती में निगम सदन की बैठक भी बुला सकते हैं और उस बैठक का पीठासीन अधिकारी भी नियुक्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: CM की कुर्सी संभालते ही आतिशी ने दिल्लीवालों को दिया तोहफा, बढ़ा दी वर्कर्स की मिनिमम वेज

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली सरकार की मुखिया हैं बेहतर हो दिल्ली नगर निगम एक्ट की व्यवस्थाओं पर भ्रम ना फैलाएं और अगर अनभिज्ञ है तो पहले दिल्ली नगर निगम एक्ट को समझ लें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की सुश्री आतिशी मार्लेना बतायें की आज वह जिस दिल्ली नगर निगम एक्ट में तीसरे वर्ष में दलित महापौर बनाना चाहिए तो आखिर क्यों आम आदमी पार्टी दलित महापौर की नियुक्ति नहीं होने दे रही। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली नगर निगम एक्ट की भावनाओं के सम्मान, दिल्ली की जनता एवं दलितों के अधिकारों की रक्षा हेतू अविलंब दलित महापौर एवं स्थाई समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति सुनिश्चित करें।

प्रमुख खबरें

FATF Meeting से पहले मक्कार पाकिस्तान का नया पैंतरा, आतंकी मसूद अजहर पर रखा 70 लाख का इनाम

India-Canada CEPA: व्यापार समझौते पर चौथे दौर की वार्ता शुरू, इसी साल पूरा करने का लक्ष्य

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाएं: BJP अध्यक्ष Nitin Nabin

Abbas Araghchi से मिले Mirwaiz Umar Farooq, Iran President Masoud Pezeshkian को India से सीख लेने की दे डाली सलाह