वर्जिन अटलांटिक ने फंसे यात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों के दबाव के कारण मुंबई पहुंचाया: ‘आप’ नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने शनिवार को कहा कि विमानन कंपनी ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने तुर्किये में 40 घंटे तक फंसे रहे यात्रियों को भारतीय अधिकारियों और मीडिया के दबाव के कारण आखिरकार मुंबई पहुंचाया।

‘आप’ की मुंबई इकाई की अध्यक्ष मेनन ने कहा कि विमानन कंपनी ने 270 यात्रियों को सुदूर सैन्य दियारबाकिर हवाई अड्डे पर छोड़ दिया था और वहां के स्थानीय कर्मचारियों के पास यात्रियों की मदद करने लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। मेनन के रिश्तेदार भी इस विमान में सवार थे।

मेनन ने कहा कि इन यात्रियों को 26 घंटे तक धातु की कुर्सियों पर बैठना पड़ा और उनके इस्तेमाल के लिए एक ही शौचालय था। उन्होंने कहा कि बाद में तुर्किये में भारतीय वाणिज्यदूत के हस्तक्षेप के बाद इन यात्रियों को अच्छा भोजन और होटल में ठहरने की सुविधा दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘यात्रियों, भारतीय प्राधिकारियों और मीडिया के दबाव बनाने के बाद ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने इन यात्रियों को बचाकर मुंबई पहुंचाया। वे अपने तय समय से दो दिन की देरी से मुंबई पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.