अल्का लांबा को विस अध्यक्ष ने मार्शलों के जरिए बाहर कर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

नयी दिल्ली। बागी आप विधायक अल्का लांबा को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके निर्देशों की ‘‘अवज्ञा’’ करने के लिए शुक्रवार को सदन से मार्शलों के जरिए बाहर कर दिया। मानसून सत्र के दूसरे दिन चांदनी चौक से विधायक ने आरोप लगाया कि दो परिवारों को हाल ही में निजी दुकानों से दवाएं खरीदनी पड़ी जबकि दिल्ली सरकार का दावा है कि उसके अस्पतालों में निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती है।

लांबा ने दावा किया कि यह मामला दिल्ली सरकार के तहत आने वाले जीबी पंत अस्पताल का है। इन आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सदन को बताया कि वह आरोपों की जांच कराएंगे। अध्यक्ष द्वारा बैठने के लिए कहने के बावजूद लांबा लगातार इस मुद्दे को उठाती रहीं। जब वह रुकी नहीं तो गोयल ने मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी