नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्वनाथ आनंद की अमेरिका के कारूआना से होगी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

स्टैवैगनर। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद को अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट की तालिका में ऊपर आने के लिए सातवें दौर में अमेरिका के फाबियानो कारूआना की चुनौती से पार पाना होगा। वह 5.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है जबकि कारूआना के नाम पांच अंक है।

आनंद ने पहली दो बाजियों में हार के बाद शानदार वापसी की और इसके बाद लगातार तीन जीत हासिल की। कारूआना के बाद आनंद को रूस के अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक के खिलाफ खेलना है। इसके बाद चीन के यु यांगयी ने उन्हें लगातार चौथी जीत दर्ज करने से रोक दिया। 

इसे भी पढ़ें: वेस्ली सो को हराकर नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें स्थान पर पहुंचे विश्वनाथन आनंद

मौजूदा विश्व चैंपियन और स्थानीय खिलाड़ी मैगनस कार्लसन 9.5 अंक के साथ शीर्ष पर है और वह लगातार छठा खिताब जीतने की तरफ बढ़ रहे है। छठे दौर में आनंद को हराने वाले यांग्यी से आठ अंक के साथ दूसरे और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन 7.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। वेस्ली सो 6.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। 

प्रमुख खबरें

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल