कांग्रेस ने पंडित जी को दी श्रद्धांजलि, उन्हें आधुनिक भारत की नींव डालने वाले दूरदृष्टा बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

नयी दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां शांतिवन में नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की वहीं पार्टी के कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू के कथन,‘‘ हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी’’ को साझा किया और कहा भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा हूं जो सच्चाई, एकता और शांति को बेहद महत्व देते थे।

इसे भी पढ़ें: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा,‘‘हमें इस बात पर चिंता करनी चाहिए कि वह जिस चीज के लिए खड़े हुए,उसे धीरे-धीरे करके समाप्त किया जा रहा है।’’ पार्टी ने कहा,‘‘ हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के नेता,आधुनिक भारत की नींव रखने वाले दूरदृष्टा, भारत के हितों की रक्षा करने वाले निर्भीक राष्ट्रवादी, पीढ़ियों की सोच में बदलाव लाने वाले प्रेरणास्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता के सच्चे सपूत थे।’’

प्रमुख खबरें

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार

Lakshya Sen और Kidambi Srikanth की बदौलत Asian Games में जीता भारत, बांग्लादेश को दी 3-0 से मात

बिरयानी विवाद: Comedian Praneet More की FIR क्लब करने की याचिका पर Supreme Court का नोटिस

Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक