बंदे से हथौड़े से फोड़ा US का C-130 Hercules प्लेन, 500 करोड़ की चपत

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2026

ऐसा लगता है कि अमेरिका के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। पहले देश भर में प्लेन उड़ ना रुके। फिर बड़े बैंकों में तकनीकी समस्याएं आ गई। फिर खबरें आई कि नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का कम्युनिकेशन नेटवर्क एरर में फंस गया और अब एक अमेरिकी सैन्य विमान पर चढ़कर उसे कुल्हाड़ी से तोड़ने का सनसनीखेज वीडियो और मामला सामने आया है। जरा सोचिए दुनिया की सबसे ताकतवर सेना का 60 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹500 करोड़ का विशालकाय सैन्य विमान एक विदेशी एयरपोर्ट पर खड़ा है और एक शख्स चुपचाप सुरक्षा घेरा तोड़ता है। उसके अंदर दाखिल होता है और घंटों तक उसे बर्बाद करता रहता है और अमेरिकी सेना को इसकी भनक तक ना लगती है।  न्यूयॉर्क में अमेरिकी अभियोजकों ने इस मामले से जुड़े जो चौंकाने वाले दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए उन्होंने पेंटागन से लेकर एफबीआई तक की नींदें उड़ा दी हैं। यह घटना आयरलैंड के लिमरिक के पास स्थित शैनन एयरपोर्ट की है। जहां अमेरिकी एयर नेशनल गार्ड का बेहद अहम सी130 हरकिलिस्ट विमान पार किया गया था। यह विमान एक बेहद जरूरी अमेरिकी सैन्य मिशन पर दूसरे देश जा रहा था। लेकिन रास्ते में ईंधन और पड़ाव के लिए यहां रुका। एफबीआई के अधिकारियों के मुताबिक 11 अप्रैल 2026 को इस विमान पर जो अटैक हुआ वह कोई अचानक किया गया गुस्सा या साधारण तोड़फोड़ नहीं थी बल्कि इसके पीछे महीनों की गहरी रिसर्च और खतरनाक प्लानिंग थी।

इसे भी पढ़ें: APEC Summit: Donald Trump, Xi Jinping और Putin की त्रिपक्षीय बैठक, यूक्रेन पर होगी चर्चा

आरोपी ने विमान के लॉक को तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया और बाहर से किसी को भनक ना लगे इसके लिए दरवाजों को पट्टियों से बांध दिया और विमान की सारी खिड़कियों को ढक दिया। इसके बाद उसने घंटों तक विमान के भीतर तबाही मचाई। उसने विमान के बेहद संवेदनशील वायर बंडल्स और हाइड्रोलिक लाइनों को काट दिया। लिक्विड ऑक्सीजन लाइन को मोड़कर खराब कर दिया। कॉकपिट में लगे हर एक मीटर और गेज को चकनाचूर कर दिया और एयर डक्ट्स में छेद कर डाले। इतना ही नहीं उस शख्स के पास तो ऐसे खतरनाक रसायन भी थे और औजार थे जो किसी भी विमान को कबाड़ में तब्दील कर सकते थे। उसने विमान के एलुमिनियम और स्टील को गलाने के लिए गैलियम नाम के रसायन का इस्तेमाल किया। फ्यूल टैंक के अंदर बॉल बेयरिंग डाल दिए और विमान के बाहरी हिस्से को फाड़ने के लिए बाकायदा कुल्हाड़ी तक चला दी। सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि विमान की बनावट को इतनी अच्छी तरह समझता था कि उसने एक लाइन को नहीं काटा जिससे विमान में भयानक विस्फोट हो सकता था। अब सवाल यह है कि अमेरिकी सेना के इस 500 करोड़ के विमान को कबाड़ बनाने वाला यह शख्स आखिर कौन था? इस शख्स का नाम है दाईची ओकरेन। 48 साल का दाई थी आयरलैंड के कॉर्क शहर का रहने वाला है जिसे उसके समर्थक एक युद्ध विरोधी कार्यकर्ता यानी एंटी वॉर एक्टिविस्ट बताते हैं। एफबीआई के असिस्टेंट डायरेक्टर जेम्स बारनेकल जूनियर के मुताबिक दायती ने महीनों तक इस विमान के बारे में जानकारी जुटाई और ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए औजार इकट्ठा कर डाले। आयरलैंड की पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर आपराधिक नुकसान का मामला दर्ज किया। वह फिलहाल अमेरिका के हिरासत में नहीं है। लेकिन अमेरिकी अभियोजकों ने उस पर सरकारी संपत्ति को नष्ट करने का आरोप लगाया जिसमें अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: US Navy ने Iran संघर्ष में एक्सपायर्ड Tomahawk मिसाइलें दागीं, कोड बदलकर किया इस्तेमाल

आपको बता दें कि ईरान अमेरिका वॉर के कारण दुनिया भर में कई जगहों पर अमेरिका का विरोध किया जा रहा है। वहीं गजा युद्ध को लेकर भी अमेरिका पर कई तरीके के एक्टिविस्ट निशाना साधते रहे हैं कि अमेरिका ने ही यह सब करा या वह चुपचाप देखता रहा। यहां तक कि ईरान पर तो वह खुद हमले करता रहा। गौरतलब है कि चाइनान एयरपोर्ट अमेरिकी सेना के लिए एक प्रमुख केंद्र भी है। जहां सितंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रुके थे और यहां अक्सर युद्ध विरोधी प्रदर्शन होते रहते हैं। लेकिन इस घटना ने अमेरिकी सैन्य सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। बहरीन ईरान की नजर में चढ़ गया है। हाल फिलहाल में बहरीन के एक्शन और फैसलों ने ईरान का गुस्सा भड़का दिया है। ऐसे में मुमकिन है कि ईरान बहरीन पर चढ़ाई कर दे। मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही है कि ईरान इसके इशारे दे रहा है। 

प्रमुख खबरें

Azam Khan को कोर्ट से मिली थी राहत,18 दिन बाद आए जेल से बाहर

Karthigai Deepam विवाद पर Supreme Court पहुंची तमिलनाडु सरकार, स्तंभ पर दीप जलाने के HC आदेश पर रोक की मांग

Delhi Bullion Market में Gold Price 2800 रुपये लुढ़का, सातवें दिन भी भारी मंदी

अमेरिकी Chipmaker Intel ने Global IT Department में फिर की कर्मचारियों की छंटनी