ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शुमार हुआ #VisionaryYogi, लोगों ने यूपी के लिए योगी के प्रयासों को सराहा

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 22, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जब नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन रेजर समारोह में लोगो, टैगलाइन और पोर्टल का शुभारंभ कर रहे थे तब सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर हैशटैग विजनरी योगी (#VisionaryYogi) टॉप पर ट्रेंड कर रहा था। दोपहर 1 बजे तक ट्विटर पर करीब 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इस हैशटैग के जरिए ट्वीट किया। #VisionaryYogi का प्रयोग करते हुए ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी के उस विजन की तारीफ की, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election: कांग्रेस पर तंज कसते हुए योगी ने कहा, अब बापू के सपने को पूरा करने का समय आ गया है

अर्जुन नाम के एक यूजर ने लिखा कि यह योगी जी का यूपी है, बदलता यूपी है। डॉ. प्राची साध्वी ने लिखा, योगी जी महाराज के नेतृत्व उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश। हरिराम ने लिखा, योगी जी का एक ही उद्देश्य है और वो है यूपी को देश का सबसे बेहतरीन प्रदेश बनाना। उनके इस विजन से मैं काफी खुश हूं। अखिल चौहान ने लिखा, योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, यह नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को मान्यता देने वाला हैशटैग है।

प्रमुख खबरें

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान