Global Investor Summit: वन ट्रिलियन इकॉनमी लक्ष्य, निवेशकों के लिए पोर्टल लांच, CM योगी बोले- ग्रोथ इंजिन के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा UP
![CM Yogi CM Yogi](https://images.prabhasakshi.com/2022/11/cm-yogi_large_1328_19.webp)
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के आगामी 5 वर्ष के कार्यक्रम को आप सबके सामने प्रस्तुत किया है। समर्थन के लिए हमने 40 से अधिक देशों से संपर्क किया हैं।
उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी 2022 को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होना है। इसे लेकर शासन प्रशासन जोर शोर से तैयारियों में जुटा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023' के लिए कर्टेन रेजर समारोह में शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस उद्देश्य में हमारी सरकार आगामी 10-12 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य को ग्रोथ इंजिन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाहन करना है।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सड़क का गढ्ढा बना हादसे का कारण, एसयूवी पलटने से पांच लोगों की मौत
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के आगामी 5 वर्ष के कार्यक्रम को आप सबके सामने प्रस्तुत किया है। समर्थन के लिए हमने 40 से अधिक देशों से संपर्क किया हैं। इसमें से समिट के भव्य आयोजन में हमारे साथ हिस्सा लेने के लिए 21 देशों से सहभागिता के लिए अनुरोध किया है जिसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस ने हमारे साथ सहभागिता व्यक्त की है।
अन्य न्यूज़