Famous Temple: नवरात्रि में करें मां दुर्गा के इन चमत्कारी धाम के दर्शन, पाएं अद्भुत शांति का एहसास

By अनन्या मिश्रा | Sep 17, 2025

भारत देश आस्था, दिव्यता और परंपरा की भूमि है। यहां पर मौजूद हर मंदिर की अपनी अनूठी कहानी है, जो न सिर्फ भक्तों को धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करती है। वहीं देश में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देश में देवी दुर्गा के कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर हर नवरात्रि में लाखों की संख्या में भक्त आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। कुछ मंदिर सदियों पुरानी गुफाओं में तो कुछ मंदिर पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर स्थित हैं। ऐसे में इस नवरात्रि आप भी देवी दुर्गा के मंदिरों में दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Lord Hanuman: संकटमोचन हनुमान को चढ़ाएं सरसों का तेल, खत्म होंगी हर समस्याएं, जीवन में आएगी खुशहाली

कामाख्या मंदिर

असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर शक्तिपीठ है। जोकि मां दुर्गा के कामाख्या को समर्पित है। यह मंदिर स्त्री ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है और हर साल यहां पर अम्बुबाची मेला का विशेष रूप से आयोजन होता है। इस मंदिर की वास्तुकला और इसकी आध्यात्मिक महिमा इसको मां दुर्गा के उपासकों के लिए प्रमुख केंद्र बनाती है।

ज्वाला देवी मंदिर

हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित ज्वाला देवी मंदिर में देवी की कोई मूर्ति नहीं बल्कि एक चमत्कारी अग्नि प्रज्वलित रहती है। इस ज्वाला को दिव्य ज्वाला माना जाता है। ज्वाला देवी मंदिर भारत के सबसे रहस्यमय मंदिरों में से एक है। बताया जाता है कि यहां पर प्राचीन काल से अग्नि ज्योतियां प्रज्वलित रहती हैं। इसको देवी का प्रत्यक्ष स्वरूप माना जाता है।

चामुंडेश्वरी मंदिर

मैसूर की चामुडी पहाड़ियों पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर भी काफी फेमस है। यह मां दुर्गा का एक उग्र रूप है। यहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को 1,000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मंदिर के गर्भगृह में जैसे ही श्रद्धालु प्रवेश करते हैं, उनको असीम और अद्भुत आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। नवरात्रि और खासकर दशहरे के मौके पर यहां भव्य आयोजन होते हैं।

कालीघाट मंदिर

कोलकाता में स्थित कालीघाट मंदिर मां काली को समर्पित है। जिसे मां दुर्गा का एक स्वरूप माना जाता है। कालीघाट मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। जहां पर मां सती के शरीर का एक हिस्सा गिरा था। इस मंदिर का वातावरण हमेशा श्रद्धालुओं की भक्ति और आस्था से भरा रहता है। नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर का माहौल अत्यंत दिव्य और उल्लासपूर्ण हो जाता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म